विज्ञापन,,,,
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा : ग्राम जुराली में मजदूरी कर घर लौट रहे 53 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसके करीब 10 हजार रुपये लूटने और अहिरन नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। तेज बहाव में बहते मजदूर को एक लकड़ी का सहारा मिल गया, जिसे पकड़कर वह किसी तरह नदी किनारे पहुंचा। गंभीर रूप से घायल मजदूर पूरी रात वर्षा के बीच नदी किनारे पड़ा रहा। सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत के कारण पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है।कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम जुराली निवासी किशन लाल पटेल दीपका में कोयला लेबलिंग का काम करता है। शुक्रवार देर शाम वह करीब सात दिन की मजदूरी करने के बाद घर लौट रहा था। गांव से कुछ दूरी पर उसे कुछ लोग शराब पीते मिले। किशन लाल भी उनके साथ बैठकर शराब पीने लगा। इसी दौरान कथित तौर पर उसके पास मजदूरी के रुपये होने की जानकारी साथ बैठे लोगों को हुई।आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने किशन लाल को जबरन बाइक पर बैठाया और अहिरन नदी किनारे पंप हाउस के पास ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और जेब में रखे करीब 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपितों ने उसे नदी में धकेल दिया। नदी में गिरने के बाद किशन लाल तेज बहाव में बहने लगा। इसी दौरान उसके हाथ एक लकड़ी लगी। उसने लकड़ी को पकड़ लिया और काफी प्रयास के बाद नदी के किनारे पहुंचने में सफल रहा। मारपीट और नदी में बहने से वह बुरी तरह घायल हो गया था।शनिवार सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल किशन लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा ले गए। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में किशन लाल ने अपने बेटे सुरेश और अन्य स्वजन को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन घायल की गंभीर स्थिति के कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो सका। पुलिस अब स्वजन से मिली जानकारी के आधार पर घटना की जांच कर रही है। वारदात में शामिल लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।
मौत को मात देकर नदी किनारे जिंदगी की जंग लड़ता रहा मजदूर: आरोपियों की तलाश में जुटी कटघोरा थाना पुलिस
Previous Articleछत्तीसगढ़ बीजेपी आज निकालेगी तिरंगा यात्रा, सीएम साय करेंगे शुरुआत, देखें पूरा शेड्यूल
Next Article पंजाब मोटर गैरज
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

