पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर सीएम साय की प्रतिक्रिया: बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, कम खरीदें सोना
CM Vishnudeo Sai on PM Narendra Modi Appeal: पीएम नरेंद्र मोदी ने युद्ध की वजह से विश्व में जारी वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और भारत की अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देशहित में लोग ईंधन की बचत करें। पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। अगले एक वर्ष तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचें। इस पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये पीएम मोदी की शानदार सलाह है।सीएम साय ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्द की स्थिति जारी है। इस का सभी देशों पर असर हो रहा है। कोई देश अछूता नहीं है। पीएम मोदी ने अच्छी सलाह दी है। विदेश में हमारे देश का पैसा ना जाए। इसके लिये हमें कोशिश करनी चाहिए। शादियों के लिये सोना कम खरीदें और पेट्रोल-डीजल का भी कम से कम उपयोग करें। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो वे उपाय बताएं कि ऐसे समय में क्या करना चाहिए विज्ञापन :-
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


।पीएम मोदी का देशवासियों से अनुरोध
जानें क्या है पूरा मामला