दिव्य न्यूज़ 18:-छुईखदान पुलिस और साइबर सेल ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद जाहिर को मेवात से गिरफ्तार किया। आरोपी सोशल मीडिया पर पुराने सिक्कों के बदले लाखों रुपये देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने मोबाइल, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की।राजनांदगांव के छुईखदान थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने साइबर फ्रॉड गिरोह के अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड आरोपी को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराना सिक्का और नोट के बदले 37 लाख रुपये देने का झांसा देकर लगभग 12 लाख रुपये की ठगी करता था। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ओल्ड कॉइन और नोट के बदले लाखों रुपये मिलने का लालच देकर ऑनलाइन ठगी की जाती थी।नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के छुईखदान थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद जाहिर को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पुराने सिक्के और नोट के बदले लाखों रुपये मिलने का लालच देकर ठगी करता था। ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए वह फर्जी सिम और अन्य लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करता था।आरोपी ने पुराने सिक्के और नोट के बदले 37 लाख रुपये देने का झांसा देकर प्रार्थी से लगभग 11 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। प्रार्थी ने लालच में आकर 5 रुपये का पुराना नोट भेजा, जिसके बदले 37 लाख रुपये से अधिक देने का झांसा दिया गया। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, कस्टम फीस और अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए।


