छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे भारी! गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें कब बदलेगा मौसम
दिव्य न्यूज़ 18:-छत्तीसगढ़ में आने वाले 2 से 3 दिनों तक मौसम के बदले रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. इस दौरान कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक होने और कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है.
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. हालांकि 11 मई के बाद आंधी-तूफान की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं. इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है. वहीं रायपुर सहित कई इलाकों में आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं. राजस्थान से झारखंड तक फैली एक ट्रफ लाइन के प्रभाव के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम बदल गया है. शनिवार शाम को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. इस दौरान रायपुर के कई इलाकों में अंधेरा छा रहा. भिलाई में भी तूफान के बाद हल्की बारिश हुई. पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.
राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस राजनंदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. इसके अलावा पूर्वी राजस्थान से पूर्वी झारखंड तक फैली एक ट्रफ रेखा सक्रिय है, जो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है. इस तंत्र के प्रभाव से पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां जारी हैं. राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है. शाम या रात के समय गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश या फिर आंधी-तूफान आने की संभावना है. रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले दो दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है.
कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. लोगों को आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है. बिजली गिरने की स्थिति में लोगों से मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कम से कम करने को कहा गया है. किसानों को भी अपनी फसलों और उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की सलाह दी गई है.