कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव ने CM ममता बनर्जी से की मुलाकात, कहा- दीदी आप हारी नहीं हैं…
दिव्य न्यूज़ 18:-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कोलकाता में आज गुरुवार (7 मई) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से कहा कि दीदी आप हारी नहीं हैं. इस दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी वहां मौजूद थे, अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश का गले मिल कर स्वागत किया.इससे पहले कोलकाता पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बंगाल में जो हुआ है. लोकतंत्र को नष्ट करने का रास्ता निकाला है, लोकतंत्र को इतना नुकसान किसी ने नहीं पहुंचाया होगा जितना बीजेपी ने पहुंचाया है. बीजेपी की आंखों में दीदी खटकती हैं, ये नारी को कभी बढ़ते हुए नहीं देख सकते. यहां मतदान हुआ जरूर है लेकिन लोगों ने अपनी इच्छा से कम दबाव में ज्यादा मतदान किया है.
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


