ममता बनर्जी सिर्फ नाराजगी जता रही थीं और कुछ नहीं था’
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा, ”ममता बनर्जी ने एक तरह से अपनी प्रतिक्रिया दी थी कि जिस तरह से वहां चुनाव हुआ और इसमें धांधली हुई, जिस तरह से तमाम एजेंसियों ने भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया, उसको लेकर वो अपनी नाराजगी जता रहीं थीं. इस ज्यादा वो कुछ नहीं था, एक प्रकार का प्रोटेस्ट था.”
ममता बनर्जी का कैबिनेट भी बर्खास्त
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने ममता बनर्जी के कैबिनेट को भी बर्खास्त कर दिया है. इसके लिए उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 174 (2) (बी) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल किया है. लोकभवन, कोलकाता की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग करने का आदेश दिया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
बीजेपी को शानदार 207 सीटों पर मिली है जीत
दरअसल, बंगाल में विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद प्रदेश में सियासी टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी. ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. ममता बनर्जी 2011 से लगातार पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज थीं. वह तीन बार राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. 2026 विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. बीजेपी ने 293 में से 207 सीट हासिल की है, जबकि तृणमूल 80 सीटों तक ही सिमट कर रह गई है.
