दिव्या न्यूज़ :-कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है। प्रेमी ने प्रेमिका के साथ अवैध संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लिया और दोस्तों को दिखा दिया। वीडियो वायरल होने की बात कहकर गांव के अन्य युवकों ने नाबालिग को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव डाला। शिकायत के बाद बालको पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।चुपके से प्रेमी ने बनाया वीडियो
जानकारी के अनुसार पीड़िता 17 साल की है और 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसका हीरो लाल चौहान उम्र (30 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि हीरो लाल ने लड़की के साथ संबंध बनाए और चुपके से वीडियो बना लिया। बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखा दिया। वीडियो की बात गांव के अन्य युवकों तक पहुंच गई गांव के युवक नाबालिग को करने लगे ब्लैकमेल
वीडियो बनने और देखे जाने की बात कहकर गांव के कई युवक लड़की को ब्लैकमेल करने लगे। कुछ ने संबंध बनाने का दबाव डाला तो कुछ ने गलत इशारे कर परेशान किया। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर लड़की टूट गई। वीडियो की बात जब पीड़िता के भाई तक पहुंची तो वह बहन को लेकर बालको थाना पहुंचा और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के बाद मामला दर्ज
शिकायत के बाद बालको थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में होरी लाल चौहान उम्र 30 वर्ष, कन्हैया सिंह उम्र 25 वर्ष, उदय चौहान 22 वर्ष, मनीष चौहान उम्र 22 वर्ष, बुग्गु चौहान उम्र 21 वर्ष, राकेश सिंह उम्र 40 वर्ष, दशरथ पटेल उम्र 32 वर्ष, चित्रभान पटेल उम्र 30 वर्ष, शत्रुहन चौहान 25 वर्षीय, योगेश चौहान 22 वर्षीय शामिल हैं।आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद बालको क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। नाबालिग से जुड़े मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो, वायरल होने पर गांव के लड़के करने लगे नाबालिग से गंदी डिमांड
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

