AC Using Tips: क्या आप भी बार-बार On-Off करते हैं एसी? जानिए ऐसा करने से क्या होता है
विशेषज्ञों के मुताबिक, एसी को बार-बार ऑन-ऑफ करना न सिर्फ उसकी परफॉर्मेंस पर असर डाल सकता है, बल्कि इसकी वजह से एसी में कई दिक्कतें भी आएंगी। आइए जानते हैं कि बार-बार एसी ऑन-ऑफ करने से क्या-क्या असर पड़ता है और यह कितना सही या गलत तरीका है।
जब आप एसी को हर बार चालू करते हैं, तो कंप्रेसर को कमरे को ठंडा करने के लिए ज्यादा पावर लेनी पड़ती है। स्टार्टिंग मोमेंट में सबसे ज्यादा बिजली खर्च होती है, इसलिए बार-बार ऑन-ऑफ करने से कुल मिलाकर बिजली बिल बढ़ सकता है।
एसी का कंप्रेसर उसका सबसे अहम और महंगा हिस्सा होता है। बार-बार स्टार्ट और स्टॉप होने से उस पर अचानक लोड पड़ता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है और खराब होने का खतरा बढ़ जाता है
एसी को बार-बार बंद करने से कमरे का तापमान बार-बार ऊपर-नीचे होता है। इससे सही कूलिंग का अनुभव नहीं मिलता और कभी ठंड ज्यादा तो कभी कम महसूस होती है, जिससे आराम प्रभावित होता है।
लगातार ऑन-ऑफ करने से एसी के अंदर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल पार्ट्स पर स्ट्रेस बढ़ता है। लंबे समय में यह मशीन की कुल उम्र को कम कर सकता है और रिपेयर की जरूरत जल्दी पड़ सकती है
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


बिजली की खपत बढ़ जाती है
कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है
।कूलिंग स्थिर नहीं रहती
मशीन की लाइफ कम हो सकती है
मेंटेनेंस खर्च बढ़ सकता है