दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में घटना 24 अप्रैल को देर शाम सामने आई है जहा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर गुरुवार को ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी साइड लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक महिला ने अपने परिवार के साथ मिलकर ओला डिलीवरी बॉय को बीच सड़क लात-घूसों से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक
, सुभाष चौक पर सिग्नल के दौरान स्कॉर्पियो सवार परिवार और ओला स्कूटी से डिलीवरी कर रहे युवक के बीच गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर स्कॉर्पियो में सवार महिला अपने परिजनों के साथ नीचे उतरी और युवक को सड़क पर गिराकर पीटना शुरू करदिया। मारपीट होते देख एक राहगीर युवक ने बीच-बचाव की कोशिश की। आरोप है कि महिला के परिजनों ने उसे भी लात-घूसों से पीट दिया। अचानक हुई इस घटना से चौक पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार परिवार पथरीपारा बस्ती का रहने वाला है। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर विवाद शांत कराया
। घटना के बाद पीड़ित डिलीवरी बॉय सिविल लाइन थाने पहुंचा। थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा ने बताया कि डिलीवरी बॉय की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में महिला और उसके परिजन युवक को सड़क पर पीटते नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े चौराहे पर हुई इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी
सिग्नल विवाद में डिलीवरी बॉय की सरेआम पिटाई,
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

