CGBSE Results 2026; CG Board Exam Results 2026: कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिये अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) 30 अप्रैल या एक मई को परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। काउंटिंग, मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बता दें कि इस बार हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी। इस कारण परीक्षा परीणाम जारी होने में देरी हो रही है।
माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य समय पर हो चुका है। फिलहाल, मिलान की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा। कोई गलती न हो, इसे लेकर सावधानी बरती जा रही है । कार्य की गति को देखते हुए उम्मीद है कि 30 अप्रैल या एक मई तक रिजल्ट जारी हो सकता है।
10वीं-12वीं परीक्षा का शेड्यूल- CGBSE Results 2026
कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर और 13 मार्च 2026 तक पूरी हुई। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 को खत्म हुई। कुल पंजीकृत छात्र- CGBSE Results 2026
कक्षा दसवीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर करीब 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे।ऐसे चेक करें रिजल्ट? – CGBSE Results 2026
छात्र रिजल्ट जानने के लिये छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही DigiLocker पर भी मार्कशीट उपलब्ध रहेगी
2026: इस तारीख को जारी होगा सीजी बोर्ड का परीक्षा परिणाम; ऐसे देख सकेंगे 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य समय पर हो चुका है। फिलहाल, मिलान की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा। कोई गलती न हो, इसे लेकर सावधानी बरती जा रही है । कार्य की गति को देखते हुए उम्मीद है कि 30 अप्रैल या एक मई तक रिजल्ट जारी हो सकता है।