राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के खालसा पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्र से मारपीट करने वाली एक शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,पुस्तक निकालने में देरी होने पर क्लास टीचर एवं इंचार्ज शिक्षिका द्वारा छात्रा से मारपीट की गई थी,मारपीट से छात्र की सुनने की शक्ति स्थायी रूप से प्रभावित हुई थी,जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को गिरफ्तार किया हैं। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला हैं,जहां प्रार्थी ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी,2 जुलाई 2025 को खालसा पब्लिक स्कूल में क्लास के दौरान एक टीचर द्वारा छात्रों को पुस्तक निकालने के लिए कहा गया,पुस्तक निकालने में थोड़ी देनी होने पर शिक्षिका नाराज हो गई और इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह को शिकायत की गई,इसके बाद दोनों शिक्षिकाएं कक्षा में आई जहां इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह द्वारा छात्र के दोनों कानों पर हाथ से मारपीट की गई,जिससे छात्र के दोनों कानों को गंभीर क्षति पहुंची और उसकी सुनने की शक्ति स्थायी रूप से खत्म हो गई,जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आज इस पूरे मामले में कार्रवाई की है और साक्ष्य के आधार पर आरोपी इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है और इस पूरे मामले की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही हैं।
राजनांदगांव: स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्र से मारपीट, शिक्षिका को किया गया गिरफ्तार;
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

