दिव्य न्यूज़ 18:- एनटीपीसी परियोजना के ठेका श्रमिकों को वेतन मांगने पर मिल रही धमकियों और काम से हटाए जाने के खिलाफ दर्री थाने में शिकायत दर्ज की गई| शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रमिक थाने पहुंचे और ठेका कंपनियों पर आर्थिक शोषण का आरोप लगाया|
शिकायत करने वाले श्रमिकों में एस ई पी एल, नवरूप इंडिया, बेगिन, के सी पी एल, आर वीं पी आर जैसी कंपनियों से जुड़े मजदूर शामिल हैं | यह श्रमिक एनटीपीसी के बिजली घर से संबंधित विभिन्न कार्यों में नियोजित हैं | श्रमिकों का आरोप है तय वेतन नहीं दे रही ठेका कंपनिया कंपनियों का कहना है की कोरबा जोन सी कैटेगरी में आता है,
इसलिए उन्हें दी जा रही राशि ही अंतिम है| लेकिन श्रमिकों का कहना है की छत्तीसगढ़ में कोरबा जोन बी कैटेगरी में आता है इसलिए उन्हें नियमानुसार बी कैटेगरी के वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए| दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने पुष्टि की कि श्रमिकों ने इस संबंध में पत्र दिया है जिसे संज्ञान में ले लिया जाएगा|
