कोल इंडिया लिमिटेड ने खनन ठेका श्रमिकों का वेतन बढ़ाया, अनस्किल्ड को अब 1320 रुपए रोजाना :
दिव्या न्यूज़ 18:-कोल इंडिया लिमिटेड ने ठेका श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ा दी है। नई दरें एक अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक लागू होंगी। यह वृद्धि परिवर्तनीय महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद की गई है।कोरबा।कोल इंडिया लिमिटेड ने खनन कार्यों में लगे ठेका श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी की है।
Previous Articleरेशम विभाग की बहुमूल्य जमीन, पर अवैध कब्जा :
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


नई दरें 01 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक छह माह के लिए प्रभावी रहेंगी। यह संशोधन परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (VDA) की दरें बढ़ने के बाद किया गया है।श्रम आयुक्त (केंद्रीय), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने 30 मार्च 2026 को सूचित किया कि औद्योगिक श्रमिकों के लिए औसत मूल्य सूचकांक 31 दिसंबर 2025 के 413.52 से बढ़कर 424.80 हो गया है। इसके आधार पर संयुक्त समिति की 9 अगस्त 2023 की अनुशंसा के खंड 3 के तहत ठेका श्रमिकों की दैनिक मजदूरी संशोधित की गई है।दरें वीडीए सहित लागू होंगी। अनस्किल्ड श्रमिकों की दैनिक मजदूरी अब 1320 रुपये होगी। इसमें मूल वेतन 1176 रुपये और वीडीए 144 रुपये प्रतिदिन शामिल है। सेमी स्किल्ड/अनस्किल्ड सुपरवाइजरी श्रेणी के लिए कुल दैनिक वेतन 1354 रुपये तय किया गया है। इसमें 1206 रुपये मूल वेतन और 148 रुपये वीडीए है। स्किल्ड श्रमिकों को अब 1387 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। इसमें मूल वेतन 1236 रुपये और वीडीए 151 रुपये है।
हाइली स्किल्ड श्रेणी के लिए कुल दैनिक वेतन 1421 रुपये होगा, जिसमें 1266 रुपये मूल वेतन और 155 रुपये वीडीए शामिल है।यह कार्यालय आदेश कोल इंडिया लिमिटेड के एमएंडआईआर डिवीजन द्वारा 7 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है। आदेश पर कार्यकारी निदेशक (मा.सं.) गौतम बनर्जी के हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रति ईसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, डब्ल्यूसीएल, एसईसीएल, एनसीएल, एमसीएल, सीएमपीडीआई सहित सभी अनुषंगी कंपनियों के सीएमडी और निदेशकों को भेजी गई है।वेतन वृद्धि से कोल इंडिया की सभी खदानों में कार्यरत हजारों ठेका श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। महंगाई के अनुरूप वीडीए में बढ़ोतरी होने से श्रमिकों की क्रय शक्ति बढ़ेगी। यूनियन नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है और कहा कि समय पर वेतन संशोधन से औद्योगिक शांति बनी रहेगी।