दिव्य न्यूज़ 18:-भारत रत्न और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का पूरा परिवार छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचा। मंगलवार की दोपहर में उनका पूरा परिवार मुंगेली स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व के बम्हनी गांव पहुँचा।सारा तेंदुलकर के साथ डॉ अंजलि तेंदुलकर ने बैगा आदिवासी परिवार से भेंट मुलाकात की। इस दौरान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार बैगा परिवार से बातचीत की। इस दौरान गांव में संचालित फुलावारी केंद्र का अवलोकन किया। वहीं ट्रायबल बच्चों के शिक्षा , स्वास्थ और पोषण की चर्चा की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार मंगलवार की सुबह 5:30 बजे पहुंचा।
यह कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। परिवार ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया तेंदुलकर ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों के जीवन, रहन-सहन और भाषा शैली को करीब से देखने और समझने की कोशिश की।
बिलासपुर दौरे पर पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार: पत्नी अंजलि, बेटी और बहू के साथ :
Previous Articleहरिनाथ बने राज्य एटक के महासचिव :
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

