दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में कुसमुंडा बायपास पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में अंकित शर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि मोनू यादव गंभीर घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।कोरबा में दीपका थाना अंतर्गत गंगानगर कुसमुंडा मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना शुक्रवार को लगभग शाम चार बजे कुसमुंडा बायपास मार्ग पर गंगानगर के पास हुई। होंडा साइन मोटरसाइकिल सवार दो युवक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार अंकित शर्मा (चौबीस वर्ष) के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक अंकित शर्मा गेवरा खदान की एक निजी कंपनी में सरफेस माइनर हेल्पर के पद पर कार्यरत था। वह गरुड़ नगर कॉलोनी गेवरा में रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल की गति काफी तेज थी और वह अनियंत्रित होकर वाहन से टकराई।हादसे में घायल मोनू यादव को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसे आगे के इलाज के लिए कोरबा अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना एक सौ बारह पुलिस को भी दी गई। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस इस सड़क हादसे की गहन जांच में जुट गई है