दिव्य न्यूज़ 18:- 36 साल पुराना वो फेमस टीवी शो… जिसके सेट पर चली गई थी 52 लोगों की जान, टेलीकास्ट हुए थे 60 एसिपोड, आज भी आता है याद
- 90 का दशक : टीवी की दुनिया में कई ऐसे किस्से छिपे हुए हैं जिन्हें सुनकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा उस समय हुआ था जब एक बड़े शो की शूटिंग चल रही थी. सेट पर सब कुछ बिल्कुल नॉर्मल था, लोग अपने-अपने काम में लगे हुए थे, लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों में सब कुछ बदलने वाला है. अचानक लगी आग ने पूरे माहौल को अफरा-तफरी में बदल दिया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. चीख-पुकार और धुएं से पूरा सेट भर गया था, जिससे हालात और भी खतरनाक हो गए थे.हादसे ने ना सिर्फ वहां मौजूद लोगों को बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया था. उस वक्त टीवी इंडस्ट्री इतनी एडवांस नहीं थी और सिक्योरिटी के इंतजाम भी लिमिटेड थे.
आग इतनी तेजी से फैली कि उसे काबू में लाना मुश्किल हो गया. कई लोग बाहर निकल ही नहीं पाए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई. इस घटना के बाद हर कोई सदमे में था. इंडस्ट्री में पहली बार इतने बड़े स्तर पर ऐसी दुर्घटना हुई थी, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि सेट पर सुरक्षा कितनी जरूरी है.दरअसल, हम जिस शो की बात कर रहे हैं उसका नाम था ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’. ये एक ऐतिहासिक सीरियल था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. ये शो 25 फरवरी, 1990 से लेकर 14 अप्रैल, 1991 तक दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ था. लेकिन इसकी पहचान सिर्फ इसकी कहानी तक सीमित नहीं रही. शूटिंग के दौरान हुए इस खौफनका हादसे ने इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया. इस सीरियल के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लीड एक्टर संजय खान थे, जिन्होंने इसमें टीपू सुल्तान का किरदार निभाया| 8फरवरी, 1989 का दिन इस शो से जुड़े लोगों के लिए सबसे काला दिन बन गया. उस दिन मैसूर के प्रीमियर स्टूडियो में शूटिंग चल रही थी, तभी सेट पर अचानक आग लग गई.
आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में उसने पूरे सेट को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में करीब 52 लोगों की मौत हो गई थी. संजय खान भी इस आग में बुरी तरह झुलस गए थे. उन्हें थर्ड डिग्री बर्न हुए थे और उनका शरीर लगभग 65 प्रतिशत तक जल गया था. आज भी ये हादसा टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े हादसों में गिना जाता है.





