कोरबा राताखार नहर में अज्ञात शव मिला, स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला, पहचान की कोशिश जारी है|

Must Read

दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा के राताखार इलाके में सोमवार शाम एक अज्ञात शव नहर में तैरता हुआ मिला| जोड़ा पुल के नीचे शव देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया| स्थानीय लोगों ने शव को तैरता देख पुलिस को सूचना दी | मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला | प्रारंभिक जांच में मृतक की सीनाख्त नहीं हो पाई|शव की स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है | जिससे हत्या या दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है| कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है| मामले की गहनता से जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं| पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट खुलासा हो सकेगा |

Latest News

23 पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण|

दिव्य news18:-बांकीमोंगरा| नगर पालिका बांकीमोंगरा कार्यालय में अध्यक्ष सोनी विकास झा ने 23 पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड का...

More Articles Like This