कोरबा के होटल में खाना खा रहे थे इंजीनियर, बाहर से ब्रेजा कार पार कर ले गए चोर |

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18;- कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में इंजीनियर को भोजन करना महंगा पड़ गया| वह अंदर अपने मित्र के साथ बैठकर भोजन करता रह गया| और बाहर खड़ी उसकी ब्रेजा कार अज्ञात चोर ले भागे | इस घटना में उसके दोस्त को भी क्षति पहुंची | कार में रखा उसके दोस्त का मोबाइल भी चोर ले गए| घटना सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर मैं स्थित राजू होटल के सामने हुई|| बताया जा रहा है कि विद्युत कंपनी के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पूर्व में सहायक इंजीनियर के पद पर किशोर कुमार कार्यरत हैं | वह अपने मित्र रुपेश ठाकुर के साथ अपनी ब्रेजा कर क्रमांक सीजी07  7836 मैं राजू होटल आए थे| रात 11 ;20बजे भोजन करने के बाद वह होटल के बाहर निकले | जहां कार खड़ी किए थे वहां पहुंचे तो उन्हें कार नजर नहीं आई  कोरबा सहायक इंजीनियर किशोर कुमार की क्रेजा कार ट्रांसपोर्ट नगर से चोरी| कार के साथ मित्र का मोबाइल भी चोरी हो गया| सीएसईबी चौकी में एफआईआर दर्ज कर दी गई है| बी एन एस की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है| पुलिस कर रही है चोरों की तलाश |

Latest News

केंद्र सरकार की समाजिक सुरच्छा योजना |

  इस लेख में हम आपको इस नई पेंशन योजना की पूरी डिटेल्स सरल भाषा में बताएंगे — कौन पात्र...

More Articles Like This