दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा| गवर्नमेंट हाई स्कूल बुंदेली में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया| शिक्षिका योगिता कवर ने छात्रों को बताया कि गौरैया हमारे पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने व जैव विविधता के लिए आवश्यक है| यह छोटा पक्षी हानिकारक कीटों को खाकर फसलों की रक्षा करता है| प्राचार्य अनीता ओहरी ने छात्रों को बताया कि बढ़ते प्रदूषण शहरीकरण औद्योगिकरण वह मोबाइल टावर रेडिएशन के कारण यह पक्षी विलुप्त होते जा रहे हैं| इनकी प्रजाति के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना व सुरक्षित वातावरण तैयार करना अत्यंत आवश्यक है | विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर छात्रों की ओर से गर्मी में पक्षियों की जान बचाने के लिए प्लास्टिक के बर्तनों में पानी भरकर पेड़ों की टहनियों पर लटकाया गया|
हाई स्कूल बुंदेली में मनाया गया गौरैया दिवस
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

