दिव्य न्यूज़ 18:-रायपुर। शुक्रवार की रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर वंदे भारत एक्सप्रेस से दो युवतियों को पकड़ा। आरोपित युवतियों से 24 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसे वे सूटकेस में छिपाकर ले जा रही थीं।
एन एम सी को पहले ही सूचना मिली थी | विशाखा पटनम की ओर से दो युवतिया मादक पदार्थ लेकर लौट रही हैं | सूचना के आधार पर टीम ने शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे रायपुर स्टेशन पर जाल बिछाया | बिलासपुर के तिफरा की रहने वाली है दोनों लड़कियां| आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार जैसे ही संदिग्ध युवतियां वीआईपी गेट से बाहर निकल रही थी| तभी टीम ने दबोच लिया | तलाशी में सूटकेस से गांजा बरामद हुआ| गिरफ्तार की गई आरोपित युवतिया बिलासपुर के तिफरा की रहने वाली है | इनमें नीलम राठौर(23) और रीना वर्मा(21) शामिल हैं |




