- दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र स्थित गायत्री नगर में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब गली में खेल रहा एक बच्चा अचानक एक जहरीले नाग़ के पास पहुंच गया| बच्चों ने जैसे ही लगभग 5 फीट लंबे नाग को देखा | वे डर कर इधर-उधर भागने लगे| और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी | मोहल्ले वालों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया | इसके बाद उन्होंने सांप को पकड़वाने के लिए RCRS संस्था के सदस्य उमेश यादव को सूचना दी | सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू और उमेश यादव मौके पर पहुंचे| उन्होंने करीब डेढ़ घंटे की सावधानी पूर्वक मशक्कत के बाद नाली के पास एक छेद में घुसे नाग़ को बाहर निकाल लिया | और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया| इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ|

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती के पास जंगल और झड़ियां होने के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है| समय रहते बच्चों की नजर पड़ जाने से बड़ी घटना टल गई | स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ गई है| उन्होंने लोगों को ऐसे मौसम में सावधान रहने की सलाह दी| उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बेजुबान जीव को मारना नहीं चाहिए| क्योंकि वह पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है | सर्प मित्र ने लोगों से डरने के बजाए समझदारी दिखाने और सांप दिखने पर सर्प मित्रों को सूचित करने की अपील की|




