पशुओं को खुरहा चपका रोग से बचाने के लिए चलेगा अभियान|

Must Read

दिव्या न्यूज़ 18 :-जिले में पशुओं को खतरनाक संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा 15 मार्च से खुरहा चपका रोग के खिलाफ व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है| अभियान शासन की योजना के अंतर्गत चलााया जाएगा| जिसमें गाय और भैंस सहित दुधारू पशुओं को निशुल्क टीका लगाया जाएगा |

पशुपालन  विभाग ने बताया कि यह टीकाकरण ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा| विशेष कर उन क्षेत्रों में ध्यान दिया जाएगा जहां पशुपालन बड़ी संख्या में किया जाता है| विभाग का लक्ष्य है कि अधिकतम संख्या में मवेशियों को टीका लगाया जाए और खुरहा चपका जैसी बीमारी के खतरे को कम किया जा सके| जिले में शुरू हो रहा यह अभियान पशुधन की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है| यदि पशुपालक इसमें सकरीय भागीदारी करेंगे तो खुरहा चपका जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है|


 

Latest News

सूचना देकर नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनिए|

दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा स्कूल कॉलेज व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने व नश ाकर लोगों...

More Articles Like This