प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा तीन दुकानें सील |

Must Read
opl

[दिव्य न्यूज 18 :- निगम के कोरबा जोन में शुक्रवार को प्रॉपर्टी टैक्स के तीन बड़े बकाया दारों की दुकानें सील कर दी गई | इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर कुर्की करने की चेतावनी दी गई है | इस महीने 12 दिनों में ही एक करोड़ से अधिक की बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली हो चुकी है| टैक्स वसूली के लिए 19 दिन का समय बचा है | इस वजह से दुकाने सील करने की कार्यवाही की जा रही है इस दौरान वार्ड क्रमांक 6निवासी जरहा साव की प्रॉपर्टी सील की गई है | सांव का 186700 बकाया है| इसी तरह सिंधी गुरुद्वारा के सामने सीमेंट दुकान संचालक का 1 लाख 46679 रुपए बकाया होने पर दुकान को सील किया गया है| पुरानी बस्ती निवासी सहोदर बाई का 99535 रुपए बकाया होने पर दुकान को सील किया गया| राजस्व अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया की कार्यवाही के बाद कई लोग बकाया राशि जमा करने पहुंच रहे हैं | यह अभियान लगातार जारी रहेगा बकाया दारों को किस्त में राशि जमा करने की सुविधा दी जा रही है| आयुक्त आशुतोष पांडे ने कहा कि बकायदार आसुविधा से बचने तत्काल प्रापर्टी टैक्स जमा करें| समय पर टैक्स जमा नहीं करने से निगम को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है| दूसरी और नगर के विकास कार्य प्रभावित होते हैं | इसके साथ ही बकाया राशि बढ़ती जाती है| इसलिए समय पर टैक्स जमा करें|

Latest News

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा|

]दिव्या न्यूज़ 18:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारियों को  रोंदा | इसके...

More Articles Like This