दिव्य न्यूज़ 18:- कलेक्टर क्रुणाल दुदावत नें गुरुवार को दो आदतन अपराधियों को एक-एक साल के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है| अंचल अग्रवाल और संजय पावले को नौ जिलों की सीमाओं के बाहर रहना होगा| दोनों के खिलाफ लूट मारपीट शराब भया दोहन तस्करी व बलवा जैसे कई मामले दर्ज हैं | रवि शंकर शुक्ला नगर के एमआईजी 1/ 55 निवासी अंचल अग्रवाल (30) पिता अनिल अग्रवाल ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है| उसके खिलाफ मारपीट लूट भया दोहन शराब तस्करी बलवा जैसे कई मामलों में संलिप्त रहा है | इससे लोग भयभीत रहते थे| पुलिस ने इस पर रोक लगाने के लिए कई बार कार्यवाही की | इसके बाद भी उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ| उसके खिलाफ मानिकपुर सहायता केंद्र एवं सिविल लाइन रामपुर में कई मामले दर्ज हैं| एस पी के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने सुनवाई के बाद उसे जिला बदर करने की कार्यवाही की | इसी तरह शंकर नगर खरमोरा निवासी संजय पावले (38) पिता संपत पावले के खिलाफ भी मारपीट धमकाने हथियार लहरा कर भय पैदा करने शराब बेचने शहित कई मामले दर्ज हैं | इसके खिलाफ भी एस पी के प्रतिवेदन के अनुसार पर जिला बदर की कार्यवाही की गई | दोनों ही आरोपियों को बिलासपुर जांजगीर चंपा शक्ति रायगढ़ सरगुजा सूरजपुर महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर वह गौरेला पेंड्रा मरवाही की सीमाओं से 24 घंटे के भीतर बाहर जाने को कहा गया है| अपराधियों को न्यायालय की पूर्व लिखित अनुमति के बिना इन जिलों की राजस्व सीमा मैं प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी| प्रशासन ने कहा समा जमें भय फैलाने अ सुरक्षा पैदा करने नशाखोरी को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी |
आदतन बदमाश अंचल व संजय किए गए जिला बदर |
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
