दिव्य न्यूज़ 18:- गाड़ियों के आने जाने से सड़क पर कीचड़ भर गया है| इससे भारी गाड़ियां फस रही है |बताया जाता है कि पिछले 18 घंटे से भारी वाहन बिलासपुर जिले की सीमा पर स्थित ग्राम बगदेवा और पाली के बीच फंसे हुए हैं |

[ कोरबा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 पर बारिश होते ही ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है |लगभग 18 घंटे से हाईवे जाम है| दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है | बिलासपुर से बगदेवा के बीच फोरलेन सड़क का निर्माण एक साइड से पूरा हो गया है| अभी हाल ही में बिलासपुर जिले की सरहद ग्राम बगदेवा (पतरापाली )से कटघोरा 42 किलोमीटर का निर्माण भी डीबीएल कंपनी के द्वारा लगभग 850 करोड़ की लागत से किया जा रहा है | निर्माण एजेंसी वर्तमान सड़क के समानांतर फोरलेन का कार्य कर रहा है| निर्माण कार्य से वर्तमान सड़क भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है इसकी मरम्मत और सुधार की ओर एजेंसी के ध्यान नहीं यह लापरवाही अब बरसात में राहगीरों पर भारी पड़ने लगी है | सड़क पर कई जगह पानी भरने से गड्ढा बन गया है बारिश में कीचड़ होने से भारी वाहन फंस रहे हैं | इससे आय दिन सड़क जाम हो रही है |




