दिव्य न्यूज़ कोरबा:- जिले में पदस्थ कृषि मंडी अधिकारी को रेप के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है । 1 साल पहले व्यापम की परीक्षा पास कर राहुल साहू 33 वर्ष और पीड़िता मंडी अधिकारी बने थे । ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई राहुल ने शादी का वादा करके पीड़िता से कई बार संबंध बनाएं । जानकारी के मुताबिक अधिकारी का नाम राहुल साहू है व्यापम परीक्षा पास करने के बाद साल 2024 25 मैं महिला से उसकी मुलाकात हुई थी । धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली ऐसे में राहुल साहू ने शादी का वादा किया । इसी साल राहुल को कटघोरा में पोस्टिंग मिल गई यहां पीड़िता भी पदस्थ थी । इस दौरान राहुल ने शादी का वादा करके कई बार संबंध बनाए । जब भी युति शादी की बात करती वह आश्वासन देकर टाल देता था । लगातार दबाओ बनाने पर युवक ने जल्द शादी करने की बात कही । लेकिन पहले से ही शादी की डेट तय थी फोन बंद कर दूरी बनाई । बताया जा रहा है कि 6 फरवरी 2026 को दोनों शादी करने वाले थे लेकिन राहुल ने मोबाइल बंद करके दूरी बनाना शुरू कर दिया । ड्यूटी बार-बार संपर्क करने की कोशिश करती रही लेकिन काफी दिनों तक कोई संपर्क ना हो सका । इसके बाद पीड़िता कटघोरा थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई । इसके बाद रायगढ़ के घर घोड़ा से हुई गिरफ्तारी मामला की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी जांच शुरू किया जांच में पता चला कि अधिकारी रायगढ़ के घरघोड़ा में पदस्थ है । 19 फरवरी को पुलिस रायगढ़ पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा पहुंची । पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में जुर्म दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया । जहां से उसे न्यायिक डिमांड पर जेल भेज दिया गया है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है ।

