दिव्य न्यूज़ 18 :-पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटोरीनगोई के आश्रित ग्राम धोबीबारी में बीते 5-6 दिनों से हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों के दल ने गांव में कई कच्चे मकानों को तोडक़र नुकसान पहुंचाया है। जिससे लगभग 10 परिवारों के लोग बेघर हो गए हैं। प्रभावित परिवारों में पंडों, रजवार, गोंड़ और धोबी समुदाय के लोग शामिल हैं।
मकान टूटने के कारण मजबूरी में उन्हें पेड़ के नीचे शरण लेना पड़ रहा। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से हाथियों का उत्पात जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग हर रोज शाम के करीब 4 बजे के आसपास हाथियों का झुंड ग्राम में प्रवेश कर जाता है। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है।




