विज्ञापन,,,,,,,
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा जिले में बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। रतनपुर पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने के आरोप में कटघोरा के एक सोनार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 67 ग्राम यानी लगभग 7 तोला गलाया हुआ सोना बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम दुबे (35), निवासी मोहलाईनभाठा, कटघोरा, जिला कोरबा के रूप में हुई है। मामला महिला झपटमार गैंग से जुड़ा है, जिसे कुछ दिन पहले कोरबा पुलिस ने एक यात्री बस को रुकवाकर पकड़ा था। आरोप है कि गिरोह की महिलाएं बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों को निशाना बनाकर सोने की चेन और मंगलसूत्र झपट लेती थीं।रतनपुर पुलिस ने पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की। इसी दौरान कथित तौर पर चोरी के सोने के खरीदार के रूप में गौतम दुबे का नाम सामने आया। पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर गिरोह से करीब 7 तोला चोरी का सोना खरीदने और उसे गलाकर रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 67 ग्राम गला हुआ सोना जब्त किया।महिला झपटमार गिरोह की गिरफ्तारी के बाद कोरबा में हुई कथित वारदातों को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्यों पर कोरबा में भी झपटमारी की घटनाओं में शामिल होने का संदेह था। इसके बावजूद आरोपियों से कोरबा की वारदातों के संबंध में पूछताछ नहीं की गई और उन्हें रतनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
महिला झपटमार गैंग के बाद अब सोना खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार, 67 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

