विज्ञापन,,,,,
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा जिले में एक बार फिर डकैती की घटना से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बांकीमोंगरा पुलिस ने बलगी सबस्टेशन, सूराकछार खदान और दीपका खदान में हुई डकैती की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक, तीनों घटनाओं में बदमाशों ने हथियारों का डर दिखाकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और नगदी समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गए थे। लगातार हो रही इन वारदातों के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बांकीमोंगरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजपाल चौहान (22), फिरोज मेमन (27), निकेश कुमार कश्यप (21) और होरीलाल केवट (24) के रूप में हुई है। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है।पूछताछ में आरोपियों ने तीनों डकैती की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी, लूट और डकैती जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा
कोरबा में डकैती गैंग का पर्दाफाश: तीन वारदातों के आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

