शराब की लाइन में मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, बोतल से हमला कर युवक का फोड़ा सिर, आरोपी फरार
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित देसी शराब भट्ठी में शराब लेने की लाइन को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पूरी घटना शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित देसी शराब भट्ठी में शराब लेने की लाइन को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पूरी घटना शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रार्थी प्रमोद कुमार यादव पिता प्रेम प्रकाश यादव, 23 वर्ष, निवासी पुराना काशी नगर ने शिकायत दर्ज कराई है। प्रमोद के अनुसार 29 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह रामपुर देसी शराब भट्ठी में शराब लेने लाइन में लगा था। इसी दौरान सामने से एक अज्ञात व्यक्ति शराब लेकर निकला और उसका पैर दबा दिया।प्रमोद ने जब भईया थोड़ा देखकर चलो, पैर में चोट लग गई कहा तो आरोपी भड़क गया। सीएसपी के मुताबिक आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि ज्यादा समझ में आता है क्या, शराब की बोतल तेरे सिर पर फोड़ दूंगा।प्रमोद द्वारा मना करने पर आरोपी ने हाथ में रखी शराब की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया। इस हमले में प्रमोद के सिर और बाएं होंठ के पास चोटें आईं। घटना के समय महेश्वर यादव सहित आसपास के कई लोग मौजूद थे।प्रमोद ने जब भईया थोड़ा देखकर चलो, पैर में चोट लग गई कहा तो आरोपी भड़क गया। सीएसपी के मुताबिक आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि ज्यादा समझ में आता है क्या, शराब की बोतल तेरे सिर पर फोड़ दूंगा।प्रमोद द्वारा मना करने पर आरोपी ने हाथ में रखी शराब की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया। इस हमले में प्रमोद के सिर और बाएं होंठ के पास चोटें आईं। घटना के समय महेश्वर यादव सहित आसपास के कई लोग मौजूद थे।पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही वहां मौजूद गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।इस घटना के बाद पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर धैर्य और संयम बरतें। किसी भी विवाद या मारपीट की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और समय पर कार्रवाई हो सके। पुलिस ने कहा है कि शराब दुकानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाएगी।दिव्या न्यूज़ की तरफ से भी प्रशासन एवं आम जनता से अपील है
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


खासकर प्रशासन से अपील है |नशा पर रूकने का शराब रोकने की दिशा पर काम किया जाये दिव्या न्यूज़ हाथ जोड़कर आबकारी मंत्री से निवेदन करता है |शराब कों कंट्रोल करिये सर जी |jai छत्तीसगढ़ jai भारत |