दिव्या न्यूज़ :-सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजीएसएसबी) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत शिक्षक संवर्ग के 1654 रिक्त प दों पर सीधी भर्ती की जाएगी। यह भर्ती स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ई एवं टी संवर्ग की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।भर्ती अभियान के तहत सबसे अधिक 504 पद अंग्रेजी विषय के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा संस्कृत के 300, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान के 250-250 और कृषि विषय के 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल मिलाकर 1654 पदों पर चयन होगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 25 अक्टूबर 2026 को राज्य के 16 जिलों में किया जाएगा।अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती का विस्तृत विज्ञापन और पात्रता संबंधी सभी शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर सीधी भर्ती
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

