दिव्या न्यूज़ :-कोरबा जिले के औद्योगिक क्षेत्र खरमोरा स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड कार्बन फैक्ट्री में शनिवार दोपहर कोल पिच में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, नगर सेना और अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुईजानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:05 बजे फैक्ट्री परिसर में कोल पिच में आग लगने की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए बालको, एचटीपीपी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह और एनटीपीसी के फायर कंट्रोल रूम से भी अतिरिक्त दमकल वाहन और अग्निशमन दल बुलाए गए।सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। लगातार तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया और उसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा औद्योगिक हादसा टल गया।घटनास्थल पर एसडीएम सरोज महिलांगे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करते रहे। वहीं कलेक्टर कुणाल दुदावत ने घटना की पल-पल जानकारी लेते हुए अधिकारियों को औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
कोरबा की वेस्टर्न इलेक्ट्रोड कार्बन फैक्ट्री में लगी आग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

