दिव्या न्यूज़ :-उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा से एक नवविवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। लापता हुए 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। लापता युवती की पहचान 24 वर्षीय संजना कैवर्त के रूप में हुई है, जो 03 जुलाई 2026 से गायब है।संजना के पति सूरज कैवर्त ने बताया कि वह जेसीबी वाहन चलाता है। उनकी शादी को महज 1 साल 2 माह हुए हैं और अभी कोई बच्चा नहीं है। शादी के बाद संजना पढ़ाई करना चाहती थी। सूरज ने मेहनत कर उसे रायपुर में मेडिकल की पढ़ाई कराई।पढ़ाई पूरी करने के बाद संजना को 6 जुलाई को कोरबा के एक निजी अस्पताल में अर्थो असिस्टेंट के पद पर जॉइन करना था। इसी सिलसिले में वह अपने पढ़ाई और मेडिकल के दस्तावेज चांपा पोस्ट ऑफिस पोस्ट करने गई थी। सूरज से उसकी आखिरी बार 3 जुलाई को सुबह 11 बजे फोन पर बात हुई थी। उसके बाद से संजना का मोबाइल बंद आ रहा है।परिजनों ने उरगा थाना में संजना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस भी किया है। संजना की तलाश मायके, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां की गई है। कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर और रायपुर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर भी खोजबीन की गई। हालांकि, अब तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।पति सूरज का कहना है कि उसकी पत्नी को काम करने का बहुत शौक था। उसे आशंका है कि संजना किसी के झांसे में आकर चली गई हो। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को संजना के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या उरगा पुलिस को सूचित करें।
कहां है 18 दिन से लापता नवविवाहिता?: कोरबा में रहस्यमय ढंग से गायब हुई संजना, पति की आंखों में आंसू
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

