- छत्तीसगढ़ हैण्डपंप तकनीशियन OLD क्वेश्चन पेपर को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, रीजनिंग व सामान्य अध्ययन प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Hand Pump Technician Question Paper 2025
Join WhatsAppज़्यादा जानेंजन्मदिन और नाम दिनमानकीकृत और प्रवेश परीक्षाएंज्योतिष शास्त्र और देवत्वभौगोलिक संदर्भChhattisgarh Vyapam Hand Pump Technician Question Paper With Answer Key Pdf Download छत्तीसगढ़ व्यापम हैण्डपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा (PHHT25) 2025 क्वेश्चन पेपर
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हैण्डपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा (PHEH) 2025 का आयोजन 23 नवंबर 2025 क़ो किया गया था यदि आप छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और आगामी CGPSC या CGSSB भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता काफी मदद करेगा। आज हमारी विशेषज्ञ टीम आपके लिए CG Vyapam Hand Pump Technician Question Paper लेकर आई है।
छत्तीसगढ़ हैण्डपंप तकनीशियन OLD क्वेश्चन पेपर को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, रीजनिंग व सामान्य अध्ययन प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Hand Pump Technician Question Paper 2025 PDF Link Download
CG Hand Pump Technician Question Paper 2025
भाग – 1 : सामान्य अध्ययन (अ) सामान्य ज्ञान
01. दी गई श्रृंखला में लुप्त पद (?) ज्ञात कीजिए । BIG-792, HCA-138, FED-456, E?H-87?
(A) G, 6
(B) I, 9
(C) G, 5
(D) 1, 5
उत्तर – C2. नीचे दिए गए चित्र में दिए गए टुकड़ों से कौन-सी आकृति बनाई जा सकती है?

उत्तर – C
03. जल की बूंद का आकार के कारण गोलाकार होता है ।
(A) श्यानता
(B) गुरूत्वाकर्षण
(C) पृष्ठ तनाव
(D) प्रत्यास्थता
उत्तर – C04. उस संख्या का चयन करें जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है । 97, 91, 79, 61, 37, ?
(A) 9
(B) 7
(C) 1
(D) 5
उत्तर – B05. (4488 ÷ 11.01-7.98 ) : 15.99 का मान हैं-
(A) 25
(B) 2.6
(C) 26
(D) 2.5
उत्तर – A06. परमाणु बम के काम करने में प्रयुक्त सिद्धांत ……. हैं ।
(A) परमाणु संलयन
(B) परमाणु विखंडन
(C) रासायनिक प्रतिक्रिया
(D) परमाणु विखंडन एवं संलयन दोनों
उत्तर – B07. एक दुकानदार को 5.70 रू. प्रति मीटर के भाव से कपड़ा बेचने पर 5 प्रतिशत की हानि होती है। वह प्रति मीटर किस भाव से उस कपड़े को बेचे कि उसे 5 प्रतिशत का लाभ हो?
(A) 8.90 रू.
(B) 5.50 रू.
(C) 5.30 रू.
(D) 6.30 रू.
उत्तर – D08. छत्तीसगढ़ की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आकर्षि कश्यप किस खेल से संबंधित हैं?
(A) वॉलीबॉल
(B) वेट लिफ्टिंग
(C) हॉकी
(D) बैडमिंटन
उत्तर – D09. 2024 पेरिस ओलंपिक का अधिकारिक नारा है-
(A) समावेशी और प्रभावशाली
(B) गेम्स वाइड ओपन
(C) वैश्विक साझेदारी
(D) भाईचारा और सुंदरता
उत्तर – B10. गुणनफल (2153) 167 का इकाई अंक क्या होगा?
(A) 1
(B) 3
(C) 7
(D) 9
उत्तर – C11. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रायोजित पुरस्कार नहीं हैं-
(A) शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार
(B) शहीद कौशल यादव पुरस्कार
(C) विश्वामित्र पुरस्कार
(D) खेल विभूति सम्मान
उत्तर – C12. यदि वायुमंडल न हो तो पृथ्वी पर दिन की लंबाई-
(A) अपरिवर्तित रहेगी
(B) बढ़ जाएगी
(C) घट जाएगी
(D) सर्दी में वृद्धि और गर्मी में घट जाएगी
उत्तर – C13. उस अक्षर समूह का चयन करें जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है । DCBA, WXYZ, HGFE, STUV, LKJI, —
(A) OPQR
(B) MNOP
(C) NOPQ
(D) ONML
उत्तर – A14. बैक्टीरिया और कवक एक पारिस्थितिकी तंत्र के के रूप में कार्य करते हैं ।
(A) उपभोक्ताओं
(B) द्वितीयक उपभोक्ता
(C) उत्पादक
(D) अपघटक
उत्तर – D15. यदि किसी संख्या के 40 प्रतिशत और उसी संख्या के 30 प्रतिशत का योग 70 है, तो वह संख्या कौन – सी है ?
(A) 125
(B) 100
(C) 150
(D) 200
उत्तर – B(ब) छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान
16. सरगुजा जिले की निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति अपने धातु कला विशेष रूप से दीपक (चिमनी) के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है ?
(A) ओरांव
(B) मलार
(C) पण्डो
(D) कोरवा
उत्तर – B17. हसदेव – बांगो सिंचाई परियोजना से जिलों में सिंचाई होती हैं-
(A) बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा
(B) जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, कोरबा
(C) रायगढ़, कोरबा, गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही
(D) कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़
उत्तर – D18. इस राज्य की वर्तमान औद्योगिक नीति कब से लागू हुई है ?
(A) 1 नवम्बर 2018
(B) 1 नवम्बर 2020
(C) 1 नवम्बर 2019
(D) 1 नवम्बर 2022
उत्तर – C19. इस राज्य के जिला पंचायत में निम्नलिखित स्थायी समिति का कार्य बाढ़ एवं सूखा राहत का होता हैं ।
(A) शिक्षा समिति
(B) कृषि समिति
(C) सामान्य प्रशासन समिति
(D) स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण समिति
उत्तर – C20. इस राज्य की लोक संस्कृति में “चूरापाट” किस वृक्ष में बांधा जाता है?
(A) अमरूद का पेड़
(B) आम का पेड़
(C) बेर का पेड़
(D) बेल का पेड़
उत्तर – C21. सिरपुर में बैकुंठ नारायण की प्रतिमा निम्नलिखित में से किस स्थान से प्राप्त हुई हैं?
(A) गंधेश्वर मंदिर
(B) लक्ष्मण मंदिर
(C) प्रभु कुटीर
(D) श्रीराम मंदिर
उत्तर – B22. बस्तर के “तीजा जगार” के पारम्परिक गीत प्रमुख रूप से निम्नलिखित में से किस लोक भाषा में गाए जाते हैं?
(A) गोंडी
(B) हल्बी
(C) भतरी
(D) दोरली
उत्तर – B23. “थोरहे के झांझ बहुते के मंजीरा ” छत्तीसगढ़ी कहावत के लिए हिंदी में उपयुक्त वाक्य है-
(A) उपकार मानना
(B) अनावश्यक बातें करना
(C) अनावश्यक खर्च करना
(D) नयी वस्तु में आकर्षण
उत्तर – B24. इस राज्य की भाषा के निम्नलिखित ‘जनऊला’ का अर्थ बतलायें — आवत हो ही तो नी आवं, नी आवत हो ही तो आहंवा
(A) बैलगाड़ी
(B) पति
(C) वर्षा
(D) अतिथि
उत्तर – C25. सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय बिलासपुर के शासकीय हाईस्कूल के भवन में छात्रों ने कब तिरंगा झंडा फहराया था?
(A) 4 अगस्त 1930
(B) 24 अगस्त 1930
(C) 10 जुलाई 1930
(D) 22 अगस्त 1930
उत्तर -A26. बस्तर की हल्बा, भतरा जनजातियों के द्वारा मनाया जाने वाला उत्सव “बाली परब” किस देव से संबंधित है ?
(A) बुढ़ा देव
(B) पांगुन देव
(C) अंगादेव
(D) भीमा देव
उत्तर – D27. छत्तीसगढ़ की बिरहोर जनजाति मानव शास्त्रियों के अनुसार निम्नलिखित में से किस प्रजाति समूह के है ?
(A) नीग्रोलाइड
(B) काकेसाइड
(C) मंगोलाइड
(D) प्रोटोआस्ट्रोलाइड
उत्तर – D28. सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय “कैदी दिवस” की स्मृति में रायपुर में सभा का आयोजन कब किया गया था?
(A) 6 अगस्त 1932 को
(B) 5 अगस्त 1932 को
(C) 4 अगस्त 1932 को
(D) 8 अगस्त 1932 को
उत्तर – C29. बस्तर के गंगवंशीय शासक किस स्थान से आए थे?
(A) मैसूर
(B) प्रयाग
(C) जगन्नाथपुरी
(D) आंध्रप्रदेश
उत्तर – C30. इस राज्य के किस जनजाति में “चौखुटिया” नामक एक उपजाति होती है?
(A) भुंजिया
(B) भैना
(C) बिंझवार
(D) सैंता
उत्तर – A31. असहयोग आंदोलन के समय रायपुर नगर में 1921 में गठित राष्ट्रीय पंचायत के मंत्री कौन चुने गए ?
(A) बाजीराव कृदन्त
(B) रविशंकर शुक्ल
(C) जसकरण डागा
(D) नारायणराव मेघावाले
उत्तर – C32. बिम्बाजी की पत्नी आनंदी बाई ने रतनपुर का “सेना धुरंधर ” किसे बनाया था?
(A) चिमना बापू
(B) व्यंकोजी
(C) रघुजी द्वितीय
(D) मुधोजी
उत्तर – A33. छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड का विद्युत उत्पादन उपक्रम इस जिले में नहीं है।
(A) रायगढ़
(B) कोरबा
(C) सूरजपुर
(D) बिलासपुर
उत्तर – C34. प्राचीन छत्तीसगढ़ में “ज्येष्ठिका गाम” का अर्थ होता था-
(A) ग्राम का मुखिया
(B) ग्राम समूह का मुख्य ग्राम
(C) ग्रामों का समूह
(D) ग्राम का ज्येष्ठ व्यक्ति
उत्तर – B35. ‘तीन घंटे से पानी बरस रहा था’ के लिए छत्तीसगढ़ी में उपयुक्त वाक्य है-
(A) तीन घंटा से पानी बरसही
(B) तीन घंटा ले पानी बरसत रहिस
(C) तीन घंटा ले पानी बरसत हे
(D) तीन घंटा ले पानी बरसत रहीतिस
उत्तर – B36. हांथी का पुल्लिंग क्या है?
(A) हथिया
(B) हंथनिन
(C) लम्बोदरी
(D) कोई नहीं
उत्तर – D37. निम्नलिखित नदी महानदी की प्रवाह प्रणाली की नदी नहीं हैं-
(A) मोरनी
(B) मांड
(C) ईब
(D) केलो
उत्तर – A38. बस्तर में युद्ध की देवी के रूप में किसकी उपासना की जाती है?
(A) दंतेश्वरी
(B) मावली माता
(C) कच्छिन देवी
(D) कुडुम तुला
उत्तर – D39. “गोदना के फूल” किसकी रचना है ?
(A) द्वारिका प्रसाद तिवारी विप्र
(B) केयूर भूषण
(C) उर्मिला शुक्ल
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – C40. ‘कडखडण्डी’ छत्तीसगढ़ की किस जनजाति का गाथा महाकाव्य है-
(A) कोरवा
(B) पण्डो
(C) ओरांव
(D) गोंड
उत्तर – Cभाग-2 – तकनीकी कौशल (अ) सामान्य विभाग बुनियादी ज्ञान
41. पेयजल की वांछनीय कुल कठोरता (CaCO 3 ) की सीमा है-
A. 3 एमजी/ली (अधिकतम)
B. 300 एमजी/ली (अधिकतम)
C. 30 एमजी/ली (अधिकतम)
D. 3000 एमजी/ली (अधिकतम)
उत्तर – A42. नीचे दी गई विभिन्न विधियों में से कौन सी विधि ट्यूब/पाइप को मोड़ने की विधि नहीं हैं?
A. संपीड़न झुकना
B. रोटरी ड्रा झुकना
C. रोल झुकना
D. शक्ति का झुकना
उत्तर – B43. निम्नलिखित में से किसमें जल चक्र के चरण शामिल हैं?
A. वाष्पीकरण
B. आसवन
C. शुध्दिकरण
D. दहन
उत्तर – C44. पीने के पानी की वांछनीय पी एच मान की सीमा होती है-
A. 1-3 के बीच
B. 2-5 के बीच
C. 4.5-6.5 के बीच
D. 6.5 to 8.5 के बीच
उत्तर – D45. जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक घर को —-के माध्यम से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।
A. नलकूप
B. हैंड पंप
C. नहर
D. नल
उत्तर – A46. पैकेज्ड पेयजल में कुल घुलनशील ठोस पदार्थ अधिकतम होंगे-
A. 100 मिलीग्राम/लीटर (अधिकतम)
B. 500 मिलीग्राम/लीटर (अधिकतम)
C. 50 मिलीग्राम/लीटर (अधिकतम)
D. 200 मिलीग्राम/लीटर (अधिकतम)
उत्तर – D47. पानी को कीटाणुरहित करने की सबसे आम घरेलू विधि क्या है?
A. क्लोरीनीकरण
B. आसवन
C. अवसादन
D. फ्लॉक्यूलेशन
उत्तर – C48. निम्नलिखित में से कौन सा ऑपरेशन ड्रिलिंग मशीन पर नहीं किया जा सकता हैं?
A. रीमिंग
B. दोहन
C. लैपिंग
D. इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – C49. अपतटीय ड्रिलिंग रिग का सबसे आम प्रकार हैं-
A. जैक अप रिग
B. बजरा रिग
C. अर्धपनडुब्बी रिग
D. सबमर्सिबल रिग
उत्तर – A50. ट्यूबवेल में सक्शन पाइप पर जो वाल्व लगा होता है वह किस प्रकार का होता है?
A. भाटा वाल्व
B. फोरलाइन और होल्डिंग वाल्व
C. गेट वाल्व
D. पपेट वॉल्व
उत्तर – C51 से 100 तक प्रश्नों को pdf में देख सकते है यदि प्रश्न पत्र (CG Hand Pump Technician Question Paper 2025) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |
छत्तीसगढ़ phe quastion पेपर ओल्ड कलेक्शन
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
