What's Hot
उपचुनाव के मतदान में उत्साह, जेल से लड़ रहा हत्या चुनाव, गर्मी में भी दिखी मतदाताओं की भीड़
दिव्या न्यूज़ :-बिंझरा जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 में भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। लू के थपेड़ों के बावजूद सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी थीं। महिला, बुजुर्ग और युवा सभी गर्मी की परवाह किए बिना बूथों पर पहुंचे। बिंझरा क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों के मतदाता कुल आठ बूथ केंद्रों में मतदान कर रहे थे। प्रशासन ने बूथों पर छाया, ठंडे पानी और मेडिकल किट की व्यवस्था की थी। इस उपचुनाव में भाजपा नेता अक्षय गर्ग हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुश्ताक अहमद की उम्मीदवारी चर्चा में रही। वह जेल में रहते हुए चुनाव लड़ रहा है, जिस पर सभी की निगाहें थीं। प्रशासन ने इस सीट पर विशेष सतर्कता बरती थी और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था। दीपका की घटना को छोड़कर पूरे जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा।दीपका में विवाद और पुलिस कार्रवाई
Previous Articleशिक्षा विभागअटैचमेंट का खेल, रायपुर समेत चार जिलों के DEO को नोटिस; शासन के आदेश की खुली अवहेलना
Next Article छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, ED का बड़ा एक्शन
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

