कोरबा के रिसदी स्थित नर्सरी में भीषण आग लगी, उठ रहीं लपटें; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद
दिव्या news:-कोरबा में मंगलवार देर शाम रिसदी स्थित सृष्टि हॉस्पिटल के पास एक नर्सरी में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां लगातार मशक्कत कर रही हैं। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि धुआं और लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग पहले निजी नर्सरी में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धीरे-धीरे फैलते हुए वन विभाग की नर्सरी तक पहुंच गई। कई एकड़ क्षेत्र आग की चपेट में आ चुका है। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी और फायर वाचर मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने में जुट गए।आग की चपेट में आकर नर्सरी के कई छोटे-बड़े पेड़ जलकर खाक हो गए। वहीं कई जीव-जंतु भी आग की लपटों में फंस गए। वन विभाग को भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि आग की लपटें रिहायशी इलाके की ओर बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह आग असामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है
। उनका कहना है कि इससे पहले भी इस नर्सरी में कई बार आग लग चुकी है। बार-बार आग लगने की घटनाओं से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।आग से हुए नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल प्राथमिकता आग पर काबू पाना है। कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है कि आग दुर्घटनावश लगी या जानबूझकर लगाई गई।स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि नर्सरी की सुरक्षा बढ़ाई जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बार-बार आग लगने से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। दमकल विभाग और वन विभाग संयुक्त रूप से आग बुझाने में जुटा है। देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश जारी रही।