दिव्या न्यूज़ ;-सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए कोरबा पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में संयुक्त अभियान चला।एक दिवसीय विशेष अभियान में 104 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। उनसे 53,400 रुपये समन शुल्क वसूला गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई। जांच में 19 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।जिला पुलिस लगातार यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रही है।
ओवरस्पीड, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट पर सख्ती बरती जा रही है। गलत दिशा में वाहन चलाने और मोबाइल पर बात करने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है। यह अभियान अपराधों पर नियंत्रण के लिए जारी रहेगा।कोरबा पुलिस ने आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है। वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें। शराब या नशीले पदार्थों का सेवन कर ड्राइविंग न करें। दोपहिया चालक हेलमेट और चारपहिया चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। मोबाइल पर बात करते हुए या लापरवाही से वाहन न चलाएं।
सुरक्षित यातायात के अन्य नियम
पुलिस ने ओवरलोडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचने को कहा है। ट्रैफिक सिग्नल, सड़क संकेतक और पुलिस निर्देशों का पालन करें। वाहन चलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और अचानक ओवरटेक न करें। रात में हेडलाइट, इंडिकेटर और ब्रेक सिस्टम की जांच जरूरी है। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और दस्तावेजों के वाहन न चलाएं।

