जब हर रास्ता बंद लगे, तब याद रखें प्रेमानंद महाराज की ये 6 बातें, पांचवी हमेशा आएगी काम
प्रेमानंद महाराज के अनुसार जिंदगी में आने वाला हर मुश्किल समय इंसान को कमजोर करने नहीं बल्कि अंदर से मजबूत बनाने आता है। जो व्यक्ति धैर्य और भरोसा बनाए रखता है वो हर परेशानी से बाहर निकल सकता है।
प्रेमानंद महाराज ने ये भी कहा है कि जैसे रात के बाद सुबह आती है वैसे ही दुख के बाद अच्छे दिन भी आते हैं। इसी वजह से मुश्किल समय में धैर्य रखना बहुत जरूरी है क्योंकि समय का पहिया हमेशा घूमता है।
अपने लगभग हर प्रवचन में प्रेमानंद महाराज नाम जप पर काफी जोर देते हैं। उनका कहना है कि जब इंसान अंदर से टूटने लगता है तब भक्ति और नाम जप उसे संभालने की ताकत देते हैं।
एक प्रवचन में उन्होंने कहा कि हर बात के लिए दूसरों को जिम्मेदार मानने के बजाय खुद को बेहतर बनाने की कोशिश ही हमें आगे तक ले जाती है। प्रेमानंद महाराज के हिसाब से अच्छी सोच और कर्म ही इंसान की ताकत हैं।
एक प्रवचन में प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि जल्दबाजी, डर और चिंता अच्छे से अच्छे इंसान को भी कमजोर बना देते हैं। जो शांत रहकर सही समय का इंतजार करता है और अपनी हिस्से की मेहनत करता जाता है उसे अपनी मेहनत का फल एक दिन जरूर मिलता है।
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.






