खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टरों की बड़ी जब्ती, जेसीबी मशीनें और 16 ट्रैक्टर जब्त
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।जांच के दौरान खनिज रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कुल 3 जेसीबी मशीनें और 16 ट्रैक्टर जप्त किए गए।
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


विभाग की उड़नदस्ता टीम ने डौका गुड़ा से 1 ट्रैक्टर, विजयपुर से 2 ट्रैक्टर, सुतर्रा से 1 ट्रैक्टर और आमाखोखरा से ईंट से भरा 1 ट्रैक्टर जब्त किया। वहीं ग्राम बिंझरा में मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रही 2 जेसीबी मशीनों को मौके पर ही पकड़ा गया। इसके अलावा पौड़ी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई हुई। डुमरकछार में मिट्टी के अवैध उत्खनन में लगी 2 ट्रैक्टर व 1 जेसीबी को भी टीम ने जप्त कर लिया। सभी जब्त वाहनों को नियमानुसार आगे की प्रक्रिया के लिए जिले के विभिन्न पुलिस थानों एवं खनिज जांच चौकियों में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है।यह पूरी कार्रवाई उड़नदस्ता दल प्रभारी, खनि निरीक्षक श्री मदन साहू एवं सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों तथा प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के तहत दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जप्त वाहनों पर अर्थदंड की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। खनिज विभाग का यह अभियान जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने और राजस्व की क्षति को रोकने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। अवैध खनन से न केवल शासन को राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। नदियों के किनारे अवैध रेत खनन से बाढ़ का खतरा बढ़ता है और प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता है।विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। खनिज संपदा राज्य की धरोहर है और इसका अवैध दोहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और वाहन मालिकों पर कड़ी व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
खनिज विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध खनन या परिवहन की सूचना तत्काल विभाग या नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जिले में खनिज संसाधनों का संरक्षण और उनका सुव्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।