कोरबा के रलिया गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कही ये बात
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के रलिया गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह सामने आई जब परिजनों ने उन्हें घर पर मृत पाया
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


। गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान सालिकराम (50 वर्ष, निवासी रलिया) के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात सभी ने साथ खाना खाया था। गुरुवार सुबह सालिकराम अपने घर के आंगन में मृत अवस्था में मिले। घबराए परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों का बयान भी दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। परिजनों को यह कदम उठाने का कारण समझ नहीं आ रहा, और परिवार में कोई विवाद भी नहीं था।