छत्तीसगढ़: कोरबा में गाड़ी की रस्सी से बाइक सवार व्यापारी का गला फंसा, चालक-मजदूर ने की मारपीट
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा कोतवाली थाना अंतर्गत शहर की मुख्य सड़कों पर माल वाहन खड़े कर मनमाने तरीके से सामान उतारने की लापरवाही सामने आई है। सुबह एक व्यवसायी की जान पर उस वक्त बन आई जब माल वाहन से लहराती रस्सी उसके गले में फंदे की तरह फंस गई। गनीमत रही कि व्यवसायी ने समय रहते खुद को संभाल लिया, वरना दम घुटने से बड़ी अनहोनी हो सकती थी। गलती मानने के बजाय चालक और हमाल ने घायल व्यवसायी से मारपीट कर दी।पीड़ित राजू साहू (52) गुप्ता गली संजय नगर थाना कोतवाली के निवासी हैं। सुबह अपनी बाइक से सीतामणी से सामान लेकर घर लौट रहे थे। प्रेमचंद अर्जुन दास दुकान के पास वाहन का चालक सामान उतार रहा था। इस दौरान चालक और मजदूर घुमा-घुमाकर रस्सी खोल रहे थे। तभी रस्सी उछलकर बाइक सवार राजू साहू के गले में फंस गई। रस्सी फंसने से वे करीब 20 से 30 मीटर तक घिसटते चले गए और बाइक समेत गिर पड़े।राजू साहू के विरोध करने पर वाहन चालक मनोज चंद्रा उर्फ महेंद्र चंद्रा और मजदूर समीर चौहान भड़क गए। आरोपियों ने कहा, रस्सी फेंकेंगे तो फंसेगा ही और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने चोटिल राजू से मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर राजू को बचाया। घटना में राजू को अंदरूनी चोटें आई हैं।
Previous ArticlePrevious Post
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


