Korba News: नकाबपोश चोर ने तीन दुकानों में की चोरी, सीसीटीवी में कैद; देखें वीडियो
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में सर्वमंगला चौकी थाना क्षेत्र के बरमपुर चौक के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक नकाबपोश चोर ने उत्पात मचाया। चोर ने एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


यह पूरी घटना मोबाइल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर सबसे पहले शांति मोबाइल दुकान पहुंचा। उसने दुकान का छज्जा तोड़ा और अंदर घुस गया। दुकान से चोर लगभग 35 हजार रुपये नगद और 11 मोबाइल चोरी कर ले गया। रविवार सुबह दुकान संचालक केशव सारथी को चोरी का पता चला। मोबाइल दुकान के बगल में स्थित ऑटो पार्ट्स दुकान का भी छज्जा टूटा मिला।
चोर वहां से कुछ उपकरण उठा ले गया। राशन दुकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया, पर चोर अंदर नहीं घुस पाया घटना के बाद पीड़ित दुकान संचालक केशव सारथी ने सर्वमंगला चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त की और दुकानदारों से पूछताछ की। सर्वमंगला चौकी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।