सूख रहा गुलाब का पौधा, नहीं आ रहे फूल? माली ने बताया फ्री में ठंडी खाद बनाने का तरीका, गर्मी में खिलेंगे ढेरों फूल
दिव्य न्यूज़ 18:-गर्मी में लोगों की शिकायत होती है कि उनके गुलाब के पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं और फूल आना बंद हो गए हैं। इसका मुख्य कारण जड़ों में नमी की कमी और मिट्टी का ज्यादा गर्म होना है। आरवी गार्डन के एक्सपर्ट ने इस समस्या का एक बहुत ही सस्ता और असरदार उपाय बताया है।गर्मी की तपिश केवल इंसान को ही नहीं, बल्कि पौधों को भी झुलसा देती है। खासकर गुलाब का पौधा, जिसे खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर आपके घर लगा गुलाब का पौधा सूख रहा है या उसकी ग्रोथ रुक गई है, तो अब चिंता छोड़िए। आरवी गार्डन के एक्सपर्ट ने आसान घरेलू और मुफ्त का नुस्खा बताया है जो आपके पौधे के लिए संजीवनी का काम करेगा।,
हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें पौधों को खाद देने का भी एक सही समय और तरीका होता है। इस तैयार घोल को हफ्ते में केवल एक बार ही पौधे की जड़ों में डालें। बहुत ज्यादा खाद देने से भी जड़ें जल सकती हैं, इसलिए हफ्ते में एक बार का नियम सबसे सही रहता है। यह घोल धीरे-धीरे मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाएगा।
सुबह या शाम को दें ठंडी खाद गर्मी में कभी भी दोपहर की तेज धूप में खाद या पानी न दें। आरवी गार्डन के एक्सपर्ट के अनुसार, खाद देने का सबसे सही समय सुबह जल्दी या सूरज ढलने के बाद का है। इस समय मिट्टी ठंडी होती है और जड़ें पोषक तत्वों को आसानी से सोख पाती हैं।
गुड़ाई करना न भूलें खाद डालने से एक दिन पहले गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई जरूर करें। गुड़ाई करने से मिट्टी ढीली हो जाती है और हवा का संचार बढ़ जाता है। जब आप इसके बाद एलोवेरा और केले वाला घोल डालेंगे, तो वह सीधा जड़ों तक पहुंचेगा और तुरंत असर दिखाएगा।
मल्चिंग का सहारा लें अगर आपके इलाके में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है, तो खाद देने के बाद मिट्टी की ऊपरी सतह को सूखे पत्तों या घास से ढक दें। इसे ‘मल्चिंग’ कहते हैं। इससे मिट्टी की नमी बनी रहेगी, जड़ें ठंडी रहेंगी और आपका बनाया हुआ तरल खाद जल्दी नहीं सूखेगा। और अधिक जानकारी के लिए Email -divyanews 18@gmail . com मे log कर सकते है |
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


एलोवेरा की ठंडक और केले के छिलकों के पोषण से बनी यह लिक्विड खाद न केवल जड़ों को गर्मी से बचाती है, बल्कि रुकी हुई कलियों को खिलाने में भी मदद करती है। तो चलिए जानते हैं कि घर पर यह घोल बनाने का सही तरीका क्या है और इस तरह से इस्तेमाल करना होगा ताकि पौधों को जल्दी फायदे मिला।गर्मी में गुलाब को ऐसी खाद चाहिए जो उसे पोषण भी दे और जड़ों को ठंडा भी रखे। इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत है एलोवेरा और 



