Health Stroke: गर्मियों में तेज धूप और लू का असर शरीर पर इतना गहरा पड़ता है कि व्यक्ति कुछ ही घंटों में थका-हारा और कमजोर महसूस करने लगता है। कई बार लू लगने के बाद शरीर का एनर्जी लेवल अचानक गिर जाता है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी और भूख न लगना जैसी समस्याएं सामने आती हैं।अगर आपने भी हाल ही में लू का सामना किया है और अब शरीर में पहले जैसी ताकत नहीं महसूस हो रही, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाकर आप जल्दी ही अपनी पुरानी एनर्जी वापस पा सकते हैं और खुद को फिर से एक्टिव महसूस कर सकते हैं।लू लगने के बाद ध्यान रखने वाली बातेंशरीर को रखें हाइड्रेटेड लू लगने के बाद शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी, नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें। ये शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाते हैं।हल्का और पौष्टिक भोजन करें,कमजोरी दूर करने के लिए डाइट का सही होना बेहद जरूरी है। खिचड़ी, दलिया, दही, फल और हरी सब्जियां जैसे हल्के लेकिन पौष्टिक भोजन को अपनी डाइट में शामिल करें। तला-भुना और भारी खाना फिलहाल अवॉइड करें ताकि पाचन पर दबाव न पड़े।पर्याप्त आराम लें,लू के बाद शरीर को रिकवरी के लिए समय चाहिए होता है। इसलिए ज्यादा मेहनत करने से बचें और पर्याप्त नींद लें। 7-8 घंटे की नींद शरीर की एनर्जी को रीचार्ज करने में मदद करती है।इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखें,लू लगने पर शरीर से जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। ऐसे में ओआरएस घोल, नींबू-शक्कर-पानी या ग्लूकोज ड्रिंक का सेवन करें। इससे शरीर की ताकत जल्दी लौटती है और कमजोरी कम होती है।ठंडी और आरामदायक जगह पर रहें, सीधे धूप या गर्म वातावरण से बचना बेहद जरूरी है। घर में ठंडी जगह पर रहें और बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें। इससे शरीर को जल्दी रिकवर होने में मदद मिलती है और दोबारा लू लगने का खतरा कम होता है।Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। दिव्य न्यूज़ 18इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)