चैन पुलिंग के 33, महिला कोच में सफर के 672, दिव्यांग कोच के 158 मामले आये, जुर्माना न देने पर होगी जेल
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में रेलवे आरपीएफ पुलिस रेल यात्रियों से लगातार कार्यवाही कर रही है कोरबा में भी कार्यवाही जारी है जहा 2025 और 2026 में यात्रा के दौरान लापरवाही बरतने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्यवाही की है।लगातार रेलवे के द्वारा यात्रियों को सूचित किया जाता है कि बिना टिकट, बेवजह चैन पुलिंग, महिला कोच पर पुरुष का सफर न करे,
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


दिव्यांग कोच में कोई दूसरे यात्री सफर न करें। इसके अलावा ट्रेन और स्टेशन पर गंदगी न फैल इन सब बातों को लेकर लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है लेकिन उसके बावजूद भी यात्री अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं जिनके खिलाफ कोरबा रेलवे पुलिस ने कार्यवाही की है।कोरबा रेलवे पुलिस ने चेन पुलिंग करने के मामले में ₹1000 जुर्माना और जुर्माना नहीं पटने के आवाज में जेल भेजने का प्रावधान है जहां कोरबा रेलवे पुलिस ने 2025 और 26 में 33000 रुपये जुर्माना वसूला है वही 336000 हजार रुपये महिला कोच में सफर करने वाले लोगों से जुर्माना वसूला गया। 15800 रुपए दिव्यांग कोच में सफर करने वाले लोगों से जुर्माना वसूला गया।
रेलवे आरपीएफ थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार यात्रियों की सुरक्षा के लिए नजर रखी हुई है और कार्यवाही कर रही है इसे लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।