25 किसानों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया|

Must Read

दिव्या न्यूज़ 18 :- कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा में आयोजित सात दिवसीय शिविर में 25 किसानों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया| इससे किसान खेती के साथ मधुमक्खी पालन कर अपनी आय दो गुना कर सकेंगे | वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एसपी सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती के साथ अतिरिक्त आय के साधनों से जोड़ना है| किसानों को मधुमक्खी पालन प्रोजेक्ट राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अंजरिया अंबिकापुर का भ्रमण भी कराया गया| प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक डॉक्टर जी के भगत ने पप्रायोगिक प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला | प्रशिक्षण के दौरान किसानों को केवल किताब ज्ञान ही नहीं बल्कि मधुमक्खी के बक्सों के रखरखाव व व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया | किसानों को मधुमक्खियां की विभिन्न प्रजातियों की पहचान कराई गई| एवं बीमारियों से बचाव के तरीके भी सिखाए गए

Latest News

मुडापार तालाब 10 साल में 2 करोड़ खर्च फिर भी पानी नहीं|

दिव्या न्यूज़18:- नगर निगम वार्ड 14 के मुड़ापार तालाब के सौंदर्य करण में 10 साल में 2 करोड...

More Articles Like This