दिव्या न्यूज़18:- नगर निगम वार्ड 14 के मुड़ापार तालाब के सौंदर्य करण में 10 साल में 2 करोड रुपए खर्च कर चुका है| इसके बावजूद भी गर्मियों में इसमें पानी ही नहीं ठहर पाता | तालाब में अभी तक पानी रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है| इससे लोगों को इस तालाब से कोई फायदा नहीं मिल रहा है | निगम ने सौंदर्य करण के तहत तालाब के चारों ओर रिटर्निंग वॉल और पी चिंग कराई है | यहां लोग शाम के समय घूम सके, इसके लिए स्ट्रीट लाइट लगाई गई है| नहाने के लिए घाट बनवाया गया है| तालाब 5.75 एकड़ में फैला है| जिसमें से 2.57 एकड़ में पानी का भराव है | लेकिन मार्च के अंतिम दिनों तक तलाब का पानी सूख जाता है| इस वजह से यहां कराए गए सौंदर्य करण का फायदा लोगों को नहीं मिल रहा है | तालाब में देखरेख के अभाव में गंदगी और कचरा भी है| तालाब में पानी भरने के जो प्राकृतिक स्रोत थे वह बंद हो गए हैं| आसपास मकान बन गए हैं| जिसके कारण भी तलाब के अस्तित्व पर असर पड़ रहा है| रात के समय यहां स्ट्रीट लाइट बंद रहती है| तालाब के चारों ओर पौधे भी लगाए गए थे वह भी मरने लगे हैं निगम पहले यहां मोटर बोट चलाने की प्लानिंग की थी| जिसे निरस्त कर दिया गया है| यहां हर रात आसामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है| जिससे लोग यहां नहीं जाते हैं| 50 लाख लीटर का ट्रीटमेंट प्लांट बनाकर पानी भरेंगे ताकि तालाब में हमेशा अपनी रहे इसके लिए प्लानिंग की गई है| 50 लाख लीटर क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा| गर्मी के समय जरूरत के हिसाब से इसमें पानी भरा जाएगा | इसके किनारे ही नाला गुजरा है बारिश का पानी पर्याप्त मात्रा में भरे इसके लिए प्रयास कर रहे हैं| सुरेश बरुआ अधीक्षण अभियंता नगर निगम|




