नेपाल मे पेट्रोल का असर, अब सरकार दो दिन की छुटटी का एलान :

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:-नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी का असर अब सरकारी कामकाज पर भी दिखने लगा है. सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हफ्ते में दो दिन की छुट्टी लागू कर दी है.

नेपाल सरकार ने रविवार को दो महत्वपूर्ण लिए हैं, जिसके तहत अब सरकारी कार्यालयों के लिए शनिवार और रविवार को दो दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित किया है. नए फैसले में सरकारी दफ्तरों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है.

सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि सरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में अब शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी. उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम आपूर्ति में उत्पन्न असहज स्थिति के कारण यह निर्णय लिया गया है. अब तक सिर्फ शनिवार को साप्ताहिक अवकाश मिलता था लेकिन इस हफ्ते से अब शनिवार के साथ रविवार को भी अवकाश दिया जाएगा. सरकार ने सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित करने का भी निर्णय लिया है.

Latest News

तीन माह से हितग्राही को नहीं मिली शक्कर :

दिव्य न्यूज़ 18:-मरवाही ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेखवा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन में अनियमितता का...

More Articles Like This