दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए दो दर्दनाक सड़क हादसों में ‘दो लोगो की मौत हो हो गई सड़क पर अंधेरा’ लाईट नही होने के चलते यह घटना सामने आई है। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए दो दर्दनाक सड़क हादसों में ‘दो लोगो की मौत हो हो गई सड़क पर अंधेरा’ लाईट नही होने के चलते यह घटना सामने आई है। शुक्रवार की देर रात पहली घटना सामने आई। सीताराम चौक चकचकवा पहाड़ के पास हुई। ऐतमानगर निवासी शिपाल पोर्ते पिता तीज राम पोर्ते 25 वर्षीय अपनी बाइक से सवार होकर ग्राम सिंघिया से वापस ऐतमानगर जा रहा था। मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें बंद थीं और सड़क पर मुरूम का ढेर पड़ा हुआ था। अंधेरे के कारण शिपाल को यह ढेर नजर नहीं आया और उसकी बाइक सीधे मुरूम पर चढ़कर पलट गई। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि अगर लाइटें चालू होतीं, तो यह हादसा टाला जा सकता था।घटना शुक्रवार की देर रात सामने आई जहा तानाखार बरपाली के पास घटित हुई। पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ शिक्षक जय पांडेय अपनी कार से किसी कार्यवश कटघोरा आए थे। शुक्रवार शाम को बाजार से सब्जी लेकर रात में वापस लौटते समय अंधेरे मार्ग में तानाखार के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लाया गया, जहाँ नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें NKH कोरबा रेफर किया गया। यहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काफी मृदुभाषी,सरल और मिलनसार शिक्षक जय पांडेय के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे वर्तमान में संकुल प्रभारी का भी दायित्व निर्वहन कर रहे लगातार शिकायतों के बाद भी प्रशासन मौन
कटघोरा से चंदनपुर और चकचकवा पहाड़ तक एनएच मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें तो लगाई गई हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में वे शो-पीस बनी हुई हैं। ग्रामीणों और राहगीरों ने पूर्व में भी इसकी शिकायत विभाग से की थी, लेकिन लाइटें चालू नहीं की गईं। कटघोरा-पोड़ी मुख्य मार्ग पर बढ़ते हादसे अब सिस्टम की लापरवाही की गवाही दे रहे हैं। इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन स्थानीय लोगों में एनएच विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।
वहीं सूचना मिलते ही दोनों ही मामले में कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच कार्यवाही में जुड़ गई। शनिवार की सुबह मृतक के दोनों परिजनों का बयान दर्ज किया गया और शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया




