दिव्य न्यूज़ 18 :- यात्री बोले कई दिनों से देरी से पहुंचती है गाड़ी यात्रियों ने बताया कि इस ट्रेन में बीमारी यात्री व्यवसाय नौकरी पैसा लोग और स्कूल कॉलेज के छात्र सहित विभिन्न प्रकार की यात्री सफर करते हैं । लगातार हो रही देरी से इन लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । यात्रियों का कहना है कि यह ट्रेन पिछले कुछ दिनों से इसी प्रकार विलंब से कोरबा पहुंच रही है । ट्रेन की लेट लेटफी को देखकर लोगों में भारी आक्रोश है यात्रियों का आरोप है कि रेलवे कोरबा से कोयला परिवहन में लाखों करोड़ों कमा रही है । लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां के लोगों से केवल छलावा किया जा रहा है । विशाखापट्टनम से कोरबा आने वाली लिंक एक्सप्रेस 3:30 घंटे की देरी से पहुंची जब की इसका निर्धारित समय 11:00 बजे है । जबकि ट्रेन 2:30 बजे कोरबा पहुंची दोपहर जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा । यात्रियों ने बताया कि रायपुर में है ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 6:55 पर पहुंच गई थी । हालांकि बिलासपुर तक पहुंचती हैतो एक घंटा विलंब हो चुकी थी बिलासपुर से कोरबा के बीच और विलंब बढ़ता गया जिससे यह अपने गंतव्य पर 3:30 घंटा विलंब से पहुंची । एक बुजुर्ग यात्री ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हो कहा की रेल प्रबंधन की मनमानी पर कोई लगाम लगाने वाला नहीं है प्रबंधन की इस लेट लतीफ से यात्रियों का शेड्यूल बिगड़ जाता है ।

